जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार
News bulletin


रफ्तार के साथ
सटीक प्रामाणिक खबर
सिर्फ नाम ही काफी है
सरकार...
News bulletin

 

पंकज शर्मा
पत्रकार & चीफ इन एडिटर
news bulletin


प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना एवं आरती की


उज्जैन : मध्य प्रदेश
मंगलवार...

 11/10/2022


उज्जैन 11 अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उज्जैन में ‘श्री महाकाल लोक’ के लोकार्पण से पूर्व श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना की। विधि-विधान से पूजन पं.घनश्याम शर्मा ने करवाया।

      प्रधानमंत्री श्री मोदी सायं 6 बजे श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुँचे। सफेद धोती, अंग वस्त्र, केसरिया दुपट्टा, माथे पर त्रिपुण्ड और गले में रूद्राक्ष की माला धारण किये हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे भक्तिभाव से भगवान श्री महाकाल का पूजन एवं आरती की। उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर का जप व ध्यान भी किया।

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित थे।

 

मीडिया प्रवक्ता टीम से
पंकज शर्मा
पत्रकार

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार