जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार
news bulletin


रफ्तार के साथ
सटीक प्रामाणिक ख़बर
सिर्फ नाम ही काफी हैं
सरकार...
news 🗞️ bulletine

 

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम के तहत मैराथन रेस का आयोजन 
                           
            

लोकतंत्र को मजबूत बनाए जाने हेतु मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम के तहत दिनांक 09.11.22 को एरीना स्पोर्ट्स ग्राउंड महानंदा नगर उज्जैन में नवीन मतदाताओ की मैराथन रेस का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के प्रारंभ में इलेक्शन ब्रांड एम्बेसेडर श्री दिनेश दिग्गज द्वारा युवा मतदाताओ को सम्बोधित करते हुए जिन मतदाताओ का नाम मतदाता सूची में नहीं जुडा है उन्हें अपना नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने की अपील की गई | 


                          
 श्री वीरेंद्र सिह डांगी संयुक्त कलेक्टर उज्जैन द्वारा जानकारी दी गई कि 9 नवम्बर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक मतदाता नाम जोड़ने, हटाने,त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकेगे | अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 05 जनवरी 2023 को होगा | श्री एस.ए.सिद्धिकी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास उज्जैन द्वारा युवा मतदाताओ को बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ना आसान है निर्वाचन आयोग द्वारा 1 साल में 4 अवसर दिए जायेगे जिसमे 01 जनवरी,01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर 2023 को जो भी नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेगे वो अपना नाम अगले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची में दर्ज कराए | इसके लिए ऑनलाइन फार्म भरे अथवा बूथ लेवल अधिकारी या वोटर सर्विस सेंटर से सहायता ले | 

 


                       
युवा मतदाताओ की मैराथन रेस को श्री वीरेंद्र सिह डांगी संयुक्त कलेक्टर उज्जैन एवं श्री एस.ए.सिद्धिकी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास उज्जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया | जिसमे प्रथम संदीप रोहनिया, द्वितीय पंकजसिंह, तृतीय नितीश पटेल, चतुर्थ आयुषी वर्मा एवं पांचवा स्थान महिमा राठौर ने प्राप्त किया | कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक, महाविद्यालय के नोडल प्रभारी आदि उपस्थित थे |

 


मीडिया प्रवक्ता टीम से
पंकज शर्मा
पत्रकार
9522225666
9300886399

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार