जनादेश की आवाज

मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार

news bulletin

 

 

पंकज शर्मा

पत्रकार & चीफ इन एडिटर

news bulletin

 

 

*मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता के तहत उज्जैन विकास खण्ड की प्रतिस्पर्धा 6 दिसम्बर को*

 

उज्जैन 30 नवम्बर। खेल और युवा कल्याण विभाग के दिशा-निर्देश अनुसार मुख्यमंत्री कप 2022-23 की उज्जैन ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 6 दिसम्बर को खेल परिसर महानन्दा नगर में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कप के अन्तर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, खो खो, कुश्ती, फुटबाल एवं वालीबाल खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री ओपी हरोड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खिलाड़ी को पंजीयन फार्म पासपोर्ट फोटो, जन्म प्रमाण पत्र एवं मप्र का मूल निवासी प्रमाण पत्र सहित भरना होगा। आवेदन पत्र जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी के महानन्दा नगर स्थित कार्यालय में श्री कमलकिशोर मालवीय (9770226116) को 5 दिसम्बर तक जमा कराना अनिवार्य है। खेलों के सम्बन्ध में विभिन्न वर्ग की जानकारी भी इन्हीं से प्राप्त की जा सकेगी।

 

मीडिया प्रवक्ता टीम

news in bulletin

9522225666

न्यूज़ सोर्स : मिडिया प्रवक्ता टीम समूह समाचार