जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता टीम
समूह समाचार
news bulletin


पंकज शर्मा
पत्रकार / चीफ इन एडिटर
news bulletin

 

*सन्तों के चरणों में शान्ति मिलती है, एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है-मुख्यमंत्री श्री चौहान, मुख्यमंत्री विराट सन्त सम्मेलन में शामिल हुए*

उज्जैन 14 दिसम्बर /
news bulletin

 


बुधवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान चारधाम मन्दिर के समीप आयोजित किये जा रहे विराट सन्त सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सन्तों का सम्मान किया तथा स्वामी परमानंद गिरिजी महाराज, सन्त शान्तिस्वरूपानंदजी, साध्वी रितंभरा, सन्त बालकानंदजी महाराज, विशोकानंदजी महाराज, विश्वआत्मानंदजी महाराज, महन्त ज्ञानदेवजी महाराज, आत्मानंद सरस्वतीजी महाराज, चिदंबरानंदजी महाराज, जगदप्रकाशजी महाराज, दीर्घचेतनानंदजी महाराज, जितेंद्रानंद सरस्वतीजी महाराज, सेवानंद गिरिजी महाराज एवं अन्य सन्तों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सन्त समाज ने भेंटस्वरूप मुख्यमंत्री को भगवान श्री महाकालेश्वर का चित्र भेंट किया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को चारधाम मन्दिर के समीप स्थित अखंडाश्रम के संस्थापक बाल ब्रह्मचारी त्यागमूर्ति अखंडानंदजी महाराज का 55वा निर्वाण दिवस था।

 

 

news bulletin
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वे त्यागमूर्ति अखंडानंदजी महाराज एवं अन्य सभी सन्तों को प्रणाम करते हैं। आज त्यागमूर्ति का निर्वाण नहीं बल्कि निर्माण है। सन्तों के चरणों में शान्ति मिलती है। एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है। हम सभी का सौभाग्य है कि आज के दिन मध्य प्रदेश में 5जी नेटवर्क का शुभारम्भ निर्वाण दिवस पर हो रहा है। सन्त हमें संमार्ग पर चलने का सन्देश देते हैं। उनके आशीर्वाद से श्री महाकाल महालोक का निर्माण साकार रूप ले सका। इसके द्वितीय चरण के अन्तर्गत निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी अवन्तिकापुरी तीनों लोकों से न्यारी है।

आदि गुरू शंकराचार्यजी के कारण भारतीय संस्कृति और सभ्यता की रक्षा हो सकी। उन्होंने चारों दिशाओं से हमारे देश को जोड़ने का कार्य किया। नर्मदा सेवा यात्रा के समय ओंकारेश्वर में आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा और अद्वैत वैदिक संस्थान बनाये जाने की योजना पर विचार किया गया। शीघ्र गति से उक्त निर्माण कार्य चल रहे हैं। आगामी जुलाई-अगस्त 2023 तक आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। सन्त हमें सद्बुद्धि दे, हमें संमार्ग पर चलायें, बस यही कामना है।

 


news bulletin
इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, विधायक श्री पारस जैन, श्री ओम जैन, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री अशोक प्रजापत, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री विशाल राजौरिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 

 


मिडिया प्रवक्ता टीम
समूह समाचार
news bulletin
9522225666

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता टीम समूह समाचार