जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता टीम
समूह समाचार
news bulletin


*श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में चतुर्वेद पारायण महाअनुष्ठान की पुर्णाहुति एवं  रजत जल स्तम्भ का अनावरण डॉ. भागवत के करकमलों से सम्पन्न*

*चारों वेदों की ऋचाओं से मंडित रजत जल स्तंभ* 

 

पंकज शर्मा
पत्रकार & चीफ इन एडिटर
news bulletin
9522225666

 

उज्जैन 28 दिसम्बर 2022
news bulletin


 श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रांगण में चतुर्वेद पारायण महाअनुष्ठान की पुर्णाहुति एवं रजत जल स्तम्भ का अनावरण परम पूज्य डॉ मोहन भागवत जी सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कर कमलों से संपन्न हुआ। 

 

 

सर्वप्रथम भगवान श्री महाकालेश्वर के पूजन पश्चात 23 दिन से निरंतर चल रहे चारों वेद के पारायण का उत्तर पूजन वेद पूजन आपके द्वारा किया गया। 
इसके पश्चात रजत मंडित वरुण जल स्तंभ का पूजन एवं लोकार्पण किया गया।

मंच पर श्री आशीष सिंह कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति  के द्वारा डॉक्टर मोहन भागवत का सम्मान किया गया। 


तत्पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री संदीप सोनी  सदस्यों पुजारी प्रदीप गुरु, पुजारी राम शर्मा, श्री राजेन्द्र शर्मा "गुरु" द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के  सरसंघ चालक  डॉ. मोहन भागवत  का अभिनंदन पत्र प्रदान कर स्वागत किया गया।  

 

 

अभिनंदन पत्र का वाचन मंदिर की जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती गौरी जोशी ने किया।
इसी दौरान जनवरी  2018 में हुए शैव महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया गया। 
इस दौरान श्री माखन सिंह चौहान अध्यक्ष, तीर्थ एवं मठ मंदिर समिति, श्री विभाष उपाध्याय उपाध्यक्ष, जन अभियान परिषद, श्री आनंदीलाल जोशी पूर्व प्रशासक,  समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, पुजारी श्रीराम शर्मा, श्री राजेन्द्र शर्मा 'गुरु', सुश्री प्रीति चौहान उपस्थित थे। 

 

अपने उद्बोधन में डॉ भागवत ने कहा कि जल का संरक्षण हमें अपने जीवन रक्षा के लिए करना चाहिए भगवान शिव ने लोक कल्याण के लिए ही अपने सिर से गंगा जी को पृथ्वी में अवतरित किया हमारी यही कामना है कि जल अतिवृष्टि तथा अनावृष्टि न हो किसी को जल कम न पडे और कोई जल का अपव्यय न करें इन विषयों का हमें ध्यान देना चाहिए यह जल स्तंभ  दुनिया भर से आने वाले दर्शनार्थियों को स्मरण दिलाएगा की जल का संरक्षण एवं संवर्धन हमें करना चाहिए। 

 

 


कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन श्री राजेंद्र शर्मा "गुरु" सदस्य, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किया गया।
मंच का संचालन डॉ. पीयूष त्रिपाठी निदेशक श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जन, शहर के वरिष्ठ समाजसेवी राजनैतिक क्षेत्र के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में  संत समुदाय का मंदिर प्रबंध समिति के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।

 

मीडिया प्रवक्ता टीम
समूह समाचार
news bulletin
9522225666

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता टीम समूह समाचार