जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता टीम
समूह समाचार
news bulletin


*देश मे पहली हाइटेक गौशाला भगवामय व तिरंगा जन जागृति पद यात्रा के साथ होगी प्रारंभ*

पंकज शर्मा
पत्रकार & चीफ इन एडिटर
news bulletin

उज्जैन (पंकज शर्मा पत्रकार)
 श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन के तत्वधान में भगवामय तिरंगा यात्रा के रूप में हाईटेक गौशाला का उदघाटन 22 जनवरी 2023 रविवार को होगा। सिटी प्रेस क्लब उज्जैन पर आयोजित प्रेस वार्ता मे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तेजू बाबा महाराज ने बताया कि यात्रा मांगलिया से  सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होती हुई केलोद हाला गौशाला के स्थान पर पहुंचेगी। उपरांत महाप्रसादी वितरण का आयोजन होगा। पदयात्रा में कई सामाजिक व राजनीतिक दल प्रदर्शनकारियों के रूप में शामिल होंगे। गौ सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी धर्म प्रेमी एवं गो सेवकों को विशाल पदयात्रा में शामिल होकर जनजागृति भगवा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

 

मीडिया प्रवक्ता टीम
समूह समाचार
news bulletin
9522225666

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता टीम समूह समाचार