रफ्तार के साथ

सटीक प्रामाणिक खबर

सिर्फ नाम ही काफी हैं

सरकार...

news bulletin media

 

विधानसभा निर्वाचन 2023

मीडिया पास सूचना

विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार केवल प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के तय संवाददाता/प्रतिनिधियों के मीडिया पास  बनाने के लिए संस्थान के नवीनतम नियुक्ति पत्र की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज के चार नवीनतम रंगीन फोटोग्राफ दिनांक 14 अक्टूबर 2023 सायं 5.00 बजे तक संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, उज्जैन में अनिवार्य रूप से जमा कराए। 

नोट:- 

1. फोटोग्राफर एवं कैमरामेन के लिए संस्थान का वर्ष 2023 का नियुक्ति पत्र देना होगा। फोटो के पीछे अपना नाम और पदनाम अवश्य लिखें।

2. एक संस्थान से केवल एक पत्रकार का ही मीडिया पास बनाया जायेगा।

3. नियुक्ति पत्र एवं फोटो कार्यालय में पदस्थ श्री संजय ललित और अनिकेत शर्मा के पास जमा किए जाएंगे।

4. तहसील स्तरीय पत्रकारों के लिए केवल मतदान दिवस/ मतदान केंद्र के लिए पास बनाए जाएंगे।

5. केवल दैनिक समाचार पत्रों/सेटेलाइट न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों के ही मीडिया पास बनाये जायेंगे। 

6. निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन न करते हुए, मीडिया पास जारी करने में लगे कर्मचारियों को गुमराह कर, अगर कोई व्यक्ति मीडिया पास बनवा लेता है और मीडिया पास धारी व्यक्ति की अगर कोई बाद में शिकायत करता है। और जांच में यह पाया जाता है कि संबंधित व्यक्ति RNI एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा सिर्फ समाचार के लिए पंजीकृत पेपर/चैनल से संबंधित नहीं है, तो उक्त व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही होगी।

7. निर्धारित समयावधि के पश्चात अगर कोई पत्रकार दस्तावेज जमा कराता है तो उस स्थिति में मीडिया पास जारी करने की जिम्मेदारी प्रशासन की नहीं रहेगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार 

संयुक्त संचालक

संभागीय जनसंपर्क कार्यालय

उज्जैन।

न्यूज़ सोर्स : news bulletin media