*"विधानसभा निर्वाचन संदर्भ-221" आज लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान के दिन 15 लाख 32 हजार 998 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे*

उज्जैन / मतदान महा पर्व

आज 17 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान के दिन जिले में कुल 15 लाख 32 हजार 998 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें पुरूष मतदाता 7 लाख 74 हजार 349 एवं महिला मतदाता 7 लाख 58 हजार 579 है तथा थर्ड जेण्डर 72 मतदाता है। 

नागदा खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 2 लाख 20 हजार 655, महिदपुर में 2 लाख 15 हजार 65, तराना में एक लाख 87 हजार 294, घट्टिया में 2 लाख 22 हजार 468, उज्जैन उत्तर में 2 लाख 26 हजार 966, उज्जैन दक्षिण में 2 लाख 57 हजार 3 और बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 3 हजार 547 मतदाता है।

उज्जैन जिले में कुल 1824 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। तीन सहायक मतदान केन्द्र नागदा-खाचरौद, उज्जैन उत्तर एवं उज्जैन दक्षिण में बनाये गये हैं। नागदा-खाचरौद विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 271 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 30, महिदपुर विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 262 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 32, तराना विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 238 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 26, घट्टिया विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 279 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 37, उज्जैन-उत्तर विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 257 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 55, उज्जैन-दक्षिण विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 285 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 31 तथा बड़नगर विधानसभा केन्द्र में मतदान केन्द्र 232 एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्र 30 हैं। जिले में 464 महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इसी तरह जिले में 68 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

विधानसभा क्षेत्र नागदा-खाचरौद के 272 मतदान केन्द्रों में 272 बीयू, 272 सीयू एवं 272 वीवीपेट, महिदपुर के 262 मतदान केन्द्रों में 262 बीयू, 262 सीयू, 262 वीवीपेट, तराना के 238 मतदान केन्द्रों में 238 बीयू, 238 सीयू, 238 वीवीपेट, घट्टिया के 279 मतदान केन्द्रों में 279 बीयू, 279 सीयू, 279 वीवीपेट, उज्जैन उत्तर के 258 मतदान केन्द्रों में 258 बीयू, 258 सीयू, 258 वीवीपेट, उज्जैन दक्षिण के 286 मतदान केन्द्रों में 286 बीयू, 286 सीयू, 286 वीवीपेट और बड़नगर के 232 मतदान केन्द्रों में 232 बीयू, 232 सीयू और 232 वीवीपेट का आवंटन किया गया है।

न्यूज बुलेटिन मिडिया  ग्रुप
9522225666

न्यूज़ सोर्स : News bulletin media रफ्तार के साथ...