जनादेश की आवाज

मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार

न्यूज बुलेटिन 24x 7लाइव

 

*श्री महाकालेश्वर मंदिर में चॉदी के चौरस दान में प्राप्त*

 

 

 

पंकज शर्मा

पत्रकार & चीफ इन एडिटर

न्यूज बुलेटिन 24x 7लाइव

 

 

उज्जैन 26 जुलाई 2022।  

 

 

 

श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु पधारे कोलकाता निवासी श्रद्धालु श्री विरेन्द्र शाह ने पुरोहित पं.श्री विपुल चतुर्वेदी की प्ररेणा से लगभग 500  ग्राम चॉदी की 1  सिल्ली (चौरस) श्री महाकालेश्वलर भगवान को अर्पित की। जिसे मंदिर के गर्भगृह निरीक्षक श्री रितेश शर्मा द्वारा प्राप्त कर दानदाता को काउन्टार से विधिवत रसीद प्रदान की गई। इस दौरान पं.पीयूष चतुर्वेदी , श्री राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थें। 

 

 

 

प्रशासक श्री धाकड ने बताया कि,  श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु देश –विदेश से दर्शन हेतु आते है। जो सोने-चॉदी की वस्तु  रूपये आदि दान करते है। इसी प्रकार कुछ श्रद्धालु अपनी इच्छानुसार अन्नदान भी करते है।

 

 

 

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्न्क्षेत्र में दानदाता अपने आप्तजनों के जन्मदिवस, पुण्य तिथि, विवाह वर्षगॉठ आदि अवसरों पर एक समय के भोजन प्रसाद हेतु रू. 25 हजार की राशि देकर भोजन करवा सकते है तथा एक पूरे दिन के भोजन प्रसादी हेतु 51 हजार की राशि मंदिर कोष में जमा कर भोजन प्रसादी की व्यवस्था  करवा सकते है। इसी प्रकार रू. 11,000/- भक्त एक दिवस के भस्मार्ती उपरांत प्रातः 6 से 8 बजे तक अल्पाहार की व्यवस्था  करवाकर अन्नदान के पुण्य का लाभ ले सकते है।

 

 

 

 

मीडिया प्रवक्ता टीम से

पंकज शर्मा

पत्रकार

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार