जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार
news bulletin

 

पंकज शर्मा
पत्रकार & चीफ इन एडिटर
news bulletin 


उज्जैन से अपराधियों को कड़ा संदेश,  बदमाशी बरदशा नही, अभी नही सुधरे तो ओर सख्त कार्यवाही होगी : news bulletin

🔵 *थाना महाकाल पुलिस को मिली सफलता*।
🔵 *कार्तिक मेला ग्राउन्ड मे हुई हत्या के मामले में 01 बाल अपचारी सहित 05 आरोपीगण गिरफ्तार*। 
🔵 *12 घंटो के भीतर किया अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार*। 

पुलिस अधीक्षक  उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* व्दारा अपराधो पर अंकुश लगाने एवम् आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है। कार्तिक मेला ग्राउंड में हुई घटना अति संवेदनशील होने से घटना के संबंध मे बिन्दु वार जानकारी ली गयी एवं अज्ञात आरोपीगणो का शीघ्र ज्ञात कर गिरफ्तार करने के आदेश दिये गये।
                इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद* (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) *डॉ इंद्रजीत बाकलबार*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) *श्री आकाश भूरिया* , न.पु.अ अनुभाग कोतवाली *श्री ओ.पी. मिश्रा* के कुशल मार्गदर्शन में थाना महाकाल पुलिस टीम व्दारा मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए *मात्र 12 घन्टे के भीतर घटना का खुलासा करते हुये अज्ञात आरोपीगणो कुल 06 आरोपीगणों*  को  आज दिनांक 8.12.22 को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गयी तथा घटना मे उपयोग में लाया गया चाकू व खून आहलुदा कपडे बरामद किये गये। 

🔵 *घटना का संक्षिप्त विवरण* –
दिनांक 06.12.2022 की रात्री में फरियादी द्वारा थाना महाकाल पर रिपोर्ट किया कि कार्तीक मेला ग्राउन्ड उज्जैन मे नाव में झुला झुलने के दौरान फरियादी पक्ष के दो युवको के साथ अज्ञात लड़को के व्दारा थप्पड़ मुक्को से मारपीट की गयी। इस बीच गणेश मंन्दिर की दिवाल के पास फरियादी पक्ष के अन्य युवक को अकेला पाकर अज्ञात आठ नौ लड़को ने थप्पड मुक्को से तथा जान से मारने की नियत से चाकू से छाती व पेट पर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या की गयी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाकाल पर *अपराध क्रमांक 713/2022 धारा 302 भादवि* का कायम कर अनुसंधान मे लिया गया।
 

 

 


🔵 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* 
उक्त घटना के संबंध मे वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किये गये। प्रकरण मे विवेचना के दौरान घटना स्थल के आसपास क्षेत्र के सी.सी.टी.वी कैमरे की फुटेज खंगाली गयी मामले मे स्वत्रंत साक्षीगण से पुछताछ कर साक्ष्य एकत्र किये गये।  मामले में साक्ष्य के आधार पर आरोपीगण झुलो पर काम करने वाले जान्सापुरा जुना सोमवारिया के होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम के व्दारा मामले मे *आज दिनांक 08/12/22 को 01 बाल अपचारी व अन्य 05 आरोपीगणो को पकड़ा जाकर बारिकी से पुछताछ की गयी पुछताछ मे मेला देखने आये एक लड़के के साथ थप्पड मुक्को से मारपीट कर एक के व्दारा जान से मारने की नियत से चाकू से मारकर हत्या करना स्वीकार किया गया* जिनको अपराध सदर मे गिरफ्तार किया गया आरोपीगणो से पुछताछ जारी है।
                उक्त घटना में अन्य तीन आरोपीगण जो घटना के बाद से फरार होने से गिरफ्तारी नही हो सकी है जिनकी तलाश जारी है।आरोपीगणो के अपराधिक रिकार्ड अन्य थानो से दिखवाये जा रहे है। आरोपीगणो को माननीय न्यायालय उज्जैन  के समक्ष पेश किया जावेगा।  

🏆 *सराहनीय भूमिका*
निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, निरीक्षक गगन बादल थाना प्रभारी जीवाजीगंज,उनि बल्लु सिंह मण्डलोई, उनि सालगराम चौहान, उप निरी जंयत डामोर, उप निरी भुपेन्द्रसिह चोहान, उनि प्रवेश जाटव, उनि अनिल ठाकुर, उनि सीएल माले सउनि संतोष राव, प्रआर 1651 मनीष यादव प्रआर 691 सुनील पाटीदार प्रआर 1323 वीरसिह सॉलकी आर 1788 गोपाल सॉलकी, आर मनीष यादव, आर संजयसिह थाना जीवाजीगंज, आर देवेन्द्र पाण्डेय, आर हरेन्द्र सिंह बबघेल, आर मगलेश निनामा महाकाल पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

मीडिया प्रवक्ता टीम
news bulletin
9522225666

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार