जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार
न्यूज़ बुलेटिन 24x7 लाइफ

 

प्यास से तड़प रहा था किंग कोबरा, तरस खाकर शख्स ने बोतल से पिलाया पानी; फिर जहरीले सांप ने किया ऐसा


पंकज शर्मा
पत्रकार & चीफ इन एडिटर
न्यूज़ बुलेटिन 24x7 लाइफ

 

16, 2022
5:22 PM
news bulletin 24x7 life

 

प्यास से तड़प रहा था सांप...
 

वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो...

 

प्यास से तड़प रहे किंग कोबरा को शख्स ने पिलाया पानी
शख्स ने कोबरा को बोतल से पिलाया पानी...

 

सांप धरती पर पाया जाने वाला ऐसा जीव है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे धुरंधरों की हालत खराब हो जाती है। कई लोग तो सिर्फ सांप का वीडियो देखकर ही डर जाते हैं। सोशल मीडिया सांपों के वीडियो  से भरा पड़ा है।

 


 आए दिन सोशल मीडिया पर सांपों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो इतने खौफनाक होते हैं, जिन्हें देखकर हमारी रूह कांप जाती है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सांपों से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है। 

 

इन दिनों सोशल मीडिया पर सांप से जुड़ा एक वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक प्यासे सांप को एक शख्स बोतल से पानी पिलाता नजर आ रहा है। पानी ही एक ऐसा चीज है, जो लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चाहे इंसान हों या धरती पर पाए जाने वाले कोई भी जीव-जन्तु, पानी हर किसी के लिए जरूरी है। 


पानी के बिना कोई भी जीव जिंदा नहीं रह सकता है। इस वीडियो में भी यही देखा जा सकता है। एक किंग कोबरा प्यास से तड़पता नजर आ रहा है। 

 

किंग कोबरा को अपने हाथों से पिलाया पानी
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्यास से तड़पते किंग कोबरा को एक शख्स अपने हाथ में पकड़े हुए बोतल से पानी पिला रहा है। वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि सांप भी गट-गटकर पानी पीता दिख रहा है। बता दें कि सांपों में किंग कोबरा (King Cobra) को सबसे खतरनाक प्रजाति का माना जाता है। किंग कोबरा अगर गलती से भी किसी को डस ले तो उसका बच पाना लगभग नामुमकिन ही है। इसके बाद भी शख्स किंग कोबरा से बिल्कुल भी डरता नहीं दिख रहा है और उस पर दया खाकर उसे अपने हाथों से पानी पिला रहा है। 

 

वीडियो एक तरफ कई लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है तो कई लोग वीडियो देखकर अपना दिल हार बैठे हैं। आप देख सकते हैं कि किंग कोबरा का साइज काफी बड़ा है। वह जमीन पर बैठा दिख रहा है। वहीं एक शख्स ने उसके पीछे का हिस्सा अपने हाथों से पकड़ा हुआ है। जबकि दूसरा शख्स हाथ में पानी की बोतल लेकर उसे पानी पिला रहा है। वीडियो को IFS अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'दयालु और विनम्र बनो, समय पलटेगा।'


मीडिया प्रवक्ता टीम से
पंकज शर्मा
पत्रकार

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार