जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार
News bulletin


रफ्तार के साथ
सटीक प्रामाणिक खबर
सिर्फ नाम ही काफी हैं
सरकार...
News bulletin


पंकज शर्मा
पत्रकार & चीफ इन एडिटर
News bulletin


*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत तिरूपति की यात्रा 6 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 11 अक्टूबर को वापस आयेगी*

उज्जैन
 04 अक्टूबर 2022
गुरुवार

 


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत तिरूपति की यात्रा गुरूवार 6 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर मंगलवार 11 अक्टूबर को यात्रा वापस उज्जैन आयेगी। 

 

तिरूपति की यात्रा की स्पेशल ट्रेन से उज्जैन जिले के 300 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिये रवाना होंगे

 

 यात्रा हेतु जिले के यात्रीगण 6 अक्टूबर को 3 बजे और यात्रा की व्यवस्था में लगे नगरीय एवं ग्रामीण के अधिकारी-कर्मचारी 2.30 बजे उज्जैन के माधव नगर रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होंगे।

 

 यहां पर यात्रियों की पहचान फोटोयुक्त आईडी एवं एसएसएसएम मेम्बर आईडी से की जाकर सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारी द्वारा टिकिट वितरण की कार्यवाही की जायेगी। 

 

रेलवे स्टेशन पर यात्रीगणों का स्वागत जिले के गणमान्य जनप्रतिनिधियों द्वारा अपराह्न 4.30 बजे किया जायेगा। इस आशय की जानकारी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी द्वारा दी गई।

 

मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार से
पंकज शर्मा
पत्रकार

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार