जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार
News bulletin


रफ्तार के साथ
सटीक प्रामाणिक खबर
News bulletin

पंकज शर्मा
पत्रकार & चीफ इन एडिटर
News bulletin


रामघाट पर दिखेगा अलौकिक नजारा

 

उज्जैन : सोमवार
11/10/ 2022


उज्जैन 10 अक्टूबर 2022


 देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने और शहर में कार्यक्रम के प्रति आमजन में उत्साह और हर्षोल्लास के वातावरण का निर्माण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा उज्जैन स्मार्ट सिटी के माध्यम से रामघाट पर 11 अक्टूबर तक प्रतिसंध्या भव्य शिप्रा आरती महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

 

मंगलवार 11 अक्टूबर 2022को महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर 21 पंडितों के द्वारा मां शिप्रा की आरती की जायेगी। इस दौरान दो से तीन घंटे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पॉवर मल्लखंब की हैरतअंगेज प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही आकर्षक आतिशबाजी भी होगी। मां शिप्रा की आरती में विशेष प्रभाव डाले जायेंगे, जिसमें गुलाल, धुंध, दीपक और लेंटर्न भी शामिल होंगे। 11 अक्टूबर को मां शिप्रा की महाआरती की जायेगी। इसके अलावा रामघाट पर इस दिन भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।


मीडिया प्रवक्ता टीम से
पंकज शर्मा
पत्रकार

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार