जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार
news bulletin

 

पंकज शर्मा
पत्रकार & चीफ इन एडिटर
news bulletin

 


🔵 *थाना जीवाजीगंज पुलिस को मिली सफलता*।
🔵 *नयापुरा जैन मंदिर हुई चोरी का किया खुलासा*। 
🔵  *एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई प्रतिमाएं लगभग 50,000 रू की बरामद*। 

पुलिस अधीक्षक  उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध (चोरी,लूट,डकैती) में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवम् अपराधो के त्वरित निराकरण  हेतु निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में  अति पुलिस अधीक्षक (शहर) *श्री अभिषेक आनंद*  नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग जीवाजीगंज *श्री सचिन परते* के मार्गदर्शन में  दिनांक 02/12/22 को नयापुरा के जैन मंदिर में हुई चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी व चोरी गई प्रतिमाओ को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।  

🔵 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना जीवाजीगंज पर दिनांक 02/12/2022  फरियादी  ने रिपोर्ट किया कि नयापुरा के जैन मंदिर के पंडीत जी द्वारा बताया कि आज सुबह जब उन्होंने मंदिर का गेट खोला तो साइड के गेट का नकूचा व इंटर लोक टूटा था। मंदिर से छोटी अष्टधातू की प्रतिमाए,अष्ट मंगल व दान पेटी से नगदी चोरी चले गये है। उक्त रिपोर्ट पर थाना जीवाजीगंज पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *अप क्र. 603/22 धारा 457.380 भा.द.वि* का पंजीबद किया गया।

🔵 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
 जैन मंदिर में चोरी की घटना को गंभीरता से लेकर वरिष्ठ अधिकारीगणों के मागदर्शन में गठित टीम द्वारा कार्यवाही की गई। जिसमें घटना स्थल से फिंगर प्रिंट लिये गये, आस पास सी. सी. टी. व्ही फुटैज चैक किये,घटना में तकनीकी उपकरणों की सहायता भी ली गई। अज्ञात आरोपी की तलाश में मुखबीर भी सक्रीय किये गए, पूर्व में  चोरी के आरोपीगणों से भी पूछताछ की गई। 
                

 

 

news bulletin
 मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति छोटी मूर्ती को बेचने की बात भैरुनाले के पास कर रहा है। वो पहले भी चोरी कर चुका है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर *आरोपी को आज दिनांक 06/12/22 को गिरफ्तार किया गया*, घटना के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया व चोरी की प्रतिमाए अपने घर में छुपाकर रखना बताया। चोरी गई प्रतिमा आरोपी के घर से जप्त की गई।      
               गिरफ्तारशुदा आरोपी को आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।  

🔵 *आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड*
गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना जीवाजीगंज पर चोरी, गृह अतिचार, मारपीट, गाली-गलौज,  आर्म्स अधिनियम जैसी धाराओं में *कुल 16 अपराध पंजीबद्ध* है। 

🔵 *जप्त माल मश्रुका*
 01-अष्ट धातु का अष्ट मंगल।
 02- अष्टधातु की भगवान श्री आदिनाथ जी की प्रतिमा ।
03- अष्ट धातु का सिद्ध चक्र पटल ।
04 अष्ट धातु का गट्टाड़ी (कुल चार प्रतिमाए / धार्मिक चक्र)
 *कुल मश्रुका कीमती लगभग  50,000 रू का आरोपी से जप्त किया गया*। 

🔵 *सराहनीय भूमिका*
निरीक्षक गगन बादल, प्र. आर मुकेश मुनिया, प्र आर चंद्रपालसिंह, आर श्याम, आर मनीष की विशेष भूमिका रही।


मीडिया प्रवक्ता टीम
news bulletin
9522225666

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता टीम समूह समाचार