जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता टीम
समूह समाचार
news bulletin

 

**न्यूज बुलेटिन इंदौर / संजय शर्मा **

         **सनसनीखेज वीभत्स हत्या काण्ड अंधे कत्ल कि गुत्थी सुलझाई जाकर 01 आऱोपी सावेर पुलिस कि गिरफ्त में**   

 


                                                                                                                                                                                                                                                                                                       **श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय ग्रामीण जिला इदौर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक ग्रामीण इन्दौर श्री चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपीगणो कि शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इन्दौर श्री भगवत सिंह विरदे के मार्गदर्शन में व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू ग्रामीण जिला इदौर श्री शशीकांत कनकने व  एसडीओपी सावेर श्री पंकज दीक्षित के निर्देशन में थाना प्रभारी सावेर मोहन मालवीय द्वारा हत्या के प्रकऱण कि पतासरी हेतु टीम गठित कर कार्य मे लगाया था **

 


पंकज शर्मा
पत्रकार & चीफ इन एडिटर
news bulletin

 

 

                   घटना का संक्षिप्त विवरण इस    दिनांकः- 01.10.2022 को  ग्राम  तराना मे दिनेश पटेल के खेत के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति कि लाश प्राप्त हुयी थी जिसकी अज्ञात आरोपियो के द्वारा धारदार हथियार से सिर एंव दोनो हाथ काटकर उसकी हत्या कर दी गयी थी व औऱ उसका शरीर पूर्ण नग्न अवस्था मे (धङ )को खेत मे छोङ दिया और पहचना छुपाने की नियत से मृतक का सिर एंव दोनो हाथ काटकर एंव शरीर के संपूर्ण कपङे अपने साथ ले गये थे   जिसका थाना सावेर पर अपराध 518/2022 धारा 302,201 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया । दौराने विवेचना अज्ञात मृतक कि पतारसी हेतु  दैनिक समाचार पत्रो मे प्रकासन करवाय गया था जिस पर से अज्ञात शव कि शिनाख्ति हेतु दिनांकः- 05.10.2022 को  थाने पर  हेमलता पति अजय जाटव उम्र – 25 साल निवासी – वार्ड न0 4 राजगढ हा.मु मिश्रा के मकान मे आईडियल स्कूल के समाने कमल नगर मूसाखेडी इदौर अपने देवर जितेन्द्र पिता पुरुषोत्तम जाटव व सास सीताबाई पति पुरुषोत्तम जाटव निवासी – राजगढ म.प्र के उपस्थित हुए बताय कि मै चॉकलेट फैक्ट्री मे काम करती हूं मेरा पति अजय पिता पुरुषोत्तम जाटव  दिनाकः- 01.10.2022 को शाम को काम कह कर घर गया था जो वापस नही आया जिसकी रिपोर्ट मैने दिनांत 03.10.2022 को आजाद नगर थाने पर कि गयी थी व हेमलता को शव के फोटोग्राफ दिखाये गये तो उसने अपने पति अजय का शव होने से इंकार कर दिया व परिजनो द्वारा स्पष्ट इंकार नही किये जाने से परिजन  देवर जितेन्द्र पिता पुरुषोत्तम जाटव व सास सीताबाई पति पुरुषोत्तम जाटव निवासी – राजगढ म.प्र का अज्ञात मृतक के डी.एन.ए सेम्पल लिये जाकर जांच हेतु एफ.एस.एल भिजवाये गये थे जांच रिपोर्ट से यह प्रमाणित हुआ कि अज्ञात मृतक अजय, सीताबाई , जितेन्द्र तीनो का डीएनए एक ही समान का होने से मृतक कि लाश अजय पिता पुरुषोत्तम जाटव कि प्रमाणित होना पायी गयी । 
                        प्रकऱण मे अग्रीम विवेचना के दौरान अजय कि पत्नि हेमलता के सबध मे जानकारी संकलित करने पर ज्ञात हुआ कि हेमलता का प्रदीप पिता रामहेत परिहार निवासी – बी 522 सिगांपुर नेस्ट इदौर वाले से अवैध संबध थे । प्रदीप कि पत्नि का वाहन दुर्घटना मे निधन हो गया था प्रदीप हेमलता के पति अजय को रास्ते से हटाना चाहता था इसलिए उसने उसके दोस्त राजकुमार पिता प्रहलाद सोलंकी जाति बलाई उम्र – 23 साल निवासी – वन ग्राम सिरकिया थाना नर्मदा नगर जिला खण्डवा हा.मु 20 आलोक नगर मुसाखेडी थाना आजाद नगर जिला इदौर व अमित पिता हरी सिह धाकड निवासी – ओल्ड पलासिया इदौर को अजय को मारने के संबध मे सारी योजना बनायी थी प्रदीप के द्वारा सीम चोरी कर के योजना के मुताबिक चोरी की गयी सीम से मृतक अजय पति पुरुषोत्तम को दिनाकः- 01.10.2022 को मूसाखेडी चौराहे सावरिया मंदिर के पास बुलाया गया उस समय अजय के साथ अमित भी था बाद अमित उसकी स्कूटी से अजय को बाणंगगा शराब कि दुकान पर लेकर गया जहाँ दोनो ने शराब पी बाद अमित ने प्रदीप को शराब कि दुकान पर बुला लिया व अजय को ज्यादा नशा होने से दोनो उसे मोटर साईकिल मे बैठाकर तराना लेकर आये जहाँ एक सुनसान खेत मे दोनो ने अजय को पटक दिया और वकरा काटने वाले संतूर से सिर व दोनो हाथ काट दिये वाद धड को नग्न अवस्था मे वही खेत मे छोडकर सिर व दोनो हाथ व कपडे अलग – अलग पॉलीथेन मे भरकर उज्जैन तरफ रोड पर फेक दिये थे उक्त घटनाक्रम के संबध मे मृतक अजय , आरोपी प्रदीप , आरोपी अमित कि सीडीआर व टावर लोकेशन के साथ – साथ एक अन्य आरोपी राजुकमार  पिता प्रहलाद सोलंकी निवासी –आलोक नगर को तलब कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा संपूर्ण घटना क्रमाक बताया गया व आरोपी राजकुमार का घटना के षणयंत्र मे संलिप्ता पाये जाने से दिनांकः- 04.01.2023 को गिरप्तार किया जा कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । व प्रकऱण का मुख्या आरोपी  प्रदीप पिता रामहेत परिहार निवासी – बी 522 सिगांपुर नेस्ट इदौर कि दिनांकः- 29.10.2022 को मागलिया रेल्वे स्टेशन के पास ट्रेन से कटने के कारण मृत्यु हो गयी थी । प्रकऱण के शेष आरोपी अमित पिता हरी सिह धाकड निवासी – ओल्ड पलासिया इदौर रहने के स्थान बदल रहा है व वर्मतान मे फरार है । जिसकी पतारसी जारी है । 


    news bulletin                                  **उक्त कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन मालवीय,उनि राजू सिह चौहान , उनि नायजा रावत , स.उ.नि विरेन्द्र सिह गौर , आर 3453 सूजय मिश्रा , आर. 3083 कार्तिक उपाध्याय  आर.3661 सुमित रजक , आर. 887 रवि तिवारी ( सायबर सेल महू ) आर 2913 विवेक मिश्रा आर.2277 अमित राजपूत आर 3637 राहुल 2290 अशोक वेनवाल  का सराहनीय योगदान रहा है**


मीडिया प्रवक्ता टीम
समूह समाचार
news bulletin
9522225666

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता टीम समूह