जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता टीम
समूह समाचार
news bulletin

महाकल मंदिर में फर्जी इंट्री पर रोक : गलत काम करने वालो पर सख्त होगी कार्यवाही : श्री सोनी news bulletin


रफ्तार के साथ
सटीक प्रामाणिक खबर
सिर्फ नाम ही काफी हैं
सरकार...


विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अब अधिकृत पंडे पुजारी तथा उनके प्रतिनिधियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर प्रशासन ने अधिकृत पुजारी पुरोहित व उनके प्रतिनिधियों के पहचान पत्र तैयार करा लिए हैं। एक-दो दिन में इनका वितरण शुरू हो जाएगा।

प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश के बाद मंदिर में अनाधिकृत पंडे पुजारियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

 

 

 

सोमवार को सहायक प्रशासक मूलचंद जून वालों ने अपनी टीम के साथ परिषद स्थित सभी मंदिरों में जाकर अधिकृत पुजारियों को कलेक्टर के निर्देश की जानकारी दी तथा अनाधिकृत लोगों को मंदिर में नहीं बैठाने की समझाइश दी। मंदिर प्रशासन शुरुआती दौर में पुजारी पुरोहितों का सम्मान रखते हुए उन्हें नियमों का पालन करने के लिए गुहार लगा रहा है। आने वाले दिनों में उन्हीं लोगों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास समिति के अधिकृत कार्ड होंगे।


मीडिया प्रवक्ता टीम से
 news bulletin
9522225666

न्यूज़ सोर्स : News bulletin