कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल "प्रसादम" का निरीक्षण किया गया

उज्जैन / लोकेशन
 पंकज शर्मा पत्रकार

 कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा गत शुक्रवार रात्रि में श्री महाकाल लोक के नीलकंठ वन के समीप नवनिर्मित देश के प्रथम स्वस्थ एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट "प्रसादम" के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया‌।

   उल्लेखनीय है कि रविवार 7 जनवरी को प्रसादम का शुभारंभ मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है ।

  कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वहां की जा रही तैयारीयों का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने प्रसादम की उचित ब्रांडिंग किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल के होर्डिंग विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने के लिए कहा। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद खाद्य पदार्थों की चलित प्रयोगशाला का अवलोकन भी कलेक्टर द्वारा किया गया।

   कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर द्वारा श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेस के अंतर्गत किए जाने वाले निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।  कलेक्टर ने रुद्र सागर पर निर्मित होने वाले फुट ओवर ब्रिज, छोटा रुद्र सागर, महाराज वाड़ा हेरिटेज का अवलोकन किया।  जानकारी दी गई की महाराज वाड़ा हेरिटेज में सीलिंग का कार्य शेष है।

   कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु शीघ्र बैठक करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा महाराज वाड़ा के समीप अनुभूति वन, शिखर दर्शन परिसर, आपातकालीन प्रवेश/ निर्गम द्वार का अवलोकन किया गया।

   इस दौरान को सीईओ जिला पंचायत श्री मृणाल मीना, नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति श्री संदीप सोनी एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

न्यूज़ सोर्स : news bulletin media