हरियाणा के रेवाड़ी शहर स्थित आस्था कुंज से 2 बच्चे फरार हो गए। इसका पता तब चला तब लगी जब शनिवार को सुबह बच्चों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद आस्था कुंज के अधिकारियों की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। सिटी पुलिस दोनों बच्चों को तलाशने में जुटी है। दोनों रात के अंधेरे में खिड़की खोलकर छत के रास्ते फरार हुए। फरार होने वाले बच्चों में एक झज्जर जिले का तो दूसरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। झज्जर जिले का रहने वाला 15 साल का बच्चा 8 जुलाई को ही CWC की तरफ से रेवाड़ी आस्था कुंज पहुंचा था। जबकि फरार होने वाले दूसरे की उम्र सिर्फ 10 साल है। आस्था कुंज में फिलहाल 31 बच्चों को रखा गया था। शनिवार सुबह जब गिनती की गई तो 29 की बच्चे मिले। जिसके बाद दो बच्चों के फरार होने की जानकारी मिली तो वहां हड़कंप मच गया। इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गई। रेवाड़ी स्थित आस्था कुंज से बच्चों के फरार होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां से कई बार बच्चे फरार हो चुके है, जिसमें स्टाफ की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिलती रही। एक बार फिर बच्चे के फरार होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।