दिल्ली | आजम खां मंगलवार को दिल्ली स्थित यूपी भवन में ठहरे हुए थे। जहां उन्होंने कुछ असहज महसूस किया तो उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम उनको सर गंगाराम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप किया तो उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए थे।आजम खां को हार्ट अटैक आने के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार को नार्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि आज दोपहर तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उनके हार्ट में ब्लॉकेज की जानकारी मिलने के बाद एंजियोप्लास्टी के बाद स्टेंट डालकर डॉक्टर ने उनके दिल की धमनी में ब्लॉकेज खोल दिया।आजम खां सीतापुर की जेल में लगभग 27 महीने रहे। वहां से जमानत पर छूटने के बाद वे अस्वस्थ चल रहे हैं। तीसरी बार उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।