रायपुर |  मार्च का पहला हफ्ता खत्म होने को है और छत्‍तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के मौसम में अब कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और आकाश भी साफ रहेगा। साथ ही अब प्रदेश में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अब पूर्वी हवा आने लगी है और इसके प्रभाव से ही मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

शुक्रवार को भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप की चुभन बढ़ने लगी है और गर्मी में भी बढ़ोतरी हुई है। गर्मी बढ़ने से अब घरों के साथ ही आफिसों में पंखे, एसी चलने शुरू हो गए हैं। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और गर्मी बढ़ेगी।