दिल्ली | डेंगू और चिकनगुनिया का मुकाबला गंबूजिया मछली करेगी।दिल्ली नगर निगम ने 112 जगहों पर इस मछली को छोड़ा है। पानी में डेंगू का मच्छर जन्म लेने से पहले ही खत्म हो जाएगा। मच्छरों का लार्वा ही इस मछली का प्रिय भोजन है। इसके अलावा एमसीडी ने मच्छरों का प्रजनन रोकने के लिए 15 लाख लोगों के मोबाइल नंबरों पर संदेश भेजा है।निगम ने जानकारी दी है कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से लड़ने के लिए उसने वृहद स्तर पर अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत अबतक 10,438 घरों में मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर जुर्माने के रूप में 23,28,700 रुपये वसूले हैं। दिल्ली में तीन सितंबर तक डेंगू के 244 मामले आए हैं, जिनमें से 92 मामले निगम के अधिकार क्षेत्र में आए हैं।