हरियाणा की खट्टर सरकार मंगलवार को अपना तीसरा आम बजट पेश किया |  मनोहर सरकार ने 1. 77 लाख करोड़ का बजट पेश किया है |  मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुल 74 पन्नों के बजट में कई बड़े ऐलान किए |  मालूम हो कि यह पिछले बजट से 15.6 फीसदी अधिक है |  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार ने मंगलवार को अपना तीसरा आम बजट पेश किया |  सीएम मनोहर लाल ठाकुर ने सबसे पहले अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया |  सीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कोरोना की चुनौतियों का जिक्र किया |  सरकार के वित्त प्रबंधन को सराहा |  बजट में 1 . 16 लाख करोड़ राजस्व खर्च के लिए रखे गए हैं |  30 सतत विकास लक्ष्यों के लिए 1. 14 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है |  एचएसआईआईडीसी, हुडा व राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सुविधाओं के रखरखाव पर 2000 करोड़ खर्च किए जाएंगे |