पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस सप्ताह के आखिर तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कमजोर सक्रिय प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर बाद राजस्थान में नए बादलों का फुटाव और निर्माण हुआ। इसके असर से शाम 5 बजे बाद हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी के अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं व अंधड़ चली। इसके बाद रात तक रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल सहित एनसीआर व दिल्ली में इसका असर देखने को मिला संपूर्ण इलाके में भीषण गर्मी व लू अपने तीखे दिखाएगी। इस दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।