जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार

न्यूज बुलेटिन 24x7 लाइव सबसे जाता देखा जाने वाला 
e - midiya

भोपाल।  मप्र शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों  का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम आदेश जारी किये गए हैं। इनमें राज्य भंडार गृह निगम की महाप्रबंधक निमिषा जायसवाल को नागरिक आपूर्ति निगम का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है, जबकि तृप्ति श्रीवास्तव अब नागरिक आपूर्ति निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक की जगह राज्य भंडार गृह निगम की महाप्रबंधक होंगी।

जारी निर्देश के अनुसार, विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर की मुख्य महाप्रबंधक कविता बाटला को उपायुक्त राजस्व जबलपुर संभाग बनाया गया है, जबकि उपायुक्त राजस्व नीता राठौर को विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर में मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान का राजगढ़ से छतरपुर, संयुक्त कलेक्टर सुनील कुमार झा का इंदौर से झाबुआ, संयुक्त कलेक्टर अरविंद कुमार झा का रीवा से सिंगरौली, संयुक्त कलेक्टर संजीव केशव पांडेय का गुना से रतलाम ट्रांसफर किया गया है।

भोपाल के डिप्टी कलेक्टर विनीत तिवारी नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल में क्षेत्रीय प्रबंधक नियुक्त किया गया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर राधेश्याम बघेल को नरसिंहपुर से सीहोर, डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार मंडलोई को सीहोर से इंदौर, डिप्टी कलेक्टर मायाराम कौल को कटनी से अनूपपुर, डिप्टी कलेक्टर ज्योति भलावे को बालाघाट से छिंदवाड़ा, डिप्टी कलेक्टर नितिन कुमार टाले को होशंगाबाद से इंदौर और डिप्टी कलेक्टर नीलेश कुमार शर्मा को सिंगरौली से सीधी स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार, डिप्टी कलेक्टर आनंद सिंह राजावत को सीधी से सीहोर, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन को इंदौर से भिंड, डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी को शहडोल से नरसिंहपुर, डिप्टी कलेक्टर दीपाश्री गुप्ता को जबलपुर से धार, डिप्टी कलेक्टर हर्षल चौधरी को टीकमगढ़ से विदिशा और डिप्टी कलेक्टर राजनंदिनी शर्मा को हरदा से बैतूल ट्रांसफर किया गया है। 

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता टीम से पत्रकार पंकज शर्मा