पवन शर्मा
उज्जैन ब्यूरो चीफ'

उज्जैन। पाइप लाइन में सुधार कार्य होने से रविवार को शहर में जल प्रदाय नहीं होगा। पीएचई के अनुसार फ्रीगंज में इंदिरा गांधी चौराहा पर गंभीर डेम की 600 एमएम व्यास पंपिंग मेन पाइप लाइन का लीकेज सुधार कार्य आज शनिवार को किया जा रहा है।

इस कार्य में लगभग 8-9 घंटे का समय लगेगा। सभी प्लांटों को बंदकर सुधार कार्य किया जाना है। रविवार को जलप्रदाय हेतु टंकियों के भरने का कार्य नहीं हो सकेगा। इस कारण13 मार्च को जलप्रदाय नहीं हो सकेगा।

न्यूज़ सोर्स : पवन शर्मा