गोरखपुर। दो दिन पूर्व हुई वर्षा से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। इसके चलते सोमवार को अधिकतम तापमान अपने औसत से नीचे रहा। लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है।मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी।सोमवार को दिन में चटक धूप रही।अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण लोगों को विशेष गर्मी नहीं महसूस हुई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्न्सियस रहा। यह जुलाई माह के औसत अधिकतम तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।जुलाई माह का औसत अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस है।