उज्जैन। बेटे और बहू का झगड़ा रोकने के लिए पहुंची एक महिला पर उसी की बहू ने ब्लेड से हमला कर दिया। इसमें महिला की दोनों हथेलियां बुरी तरह से कट गई है। जिस पर 12 टांके लगे हैं। पुलिस इस घरेलू विवाद का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
 देवासगेट पुलिस ने बताया कि तुलसी नगर निवासी प्रियंका पति रजत साहू ने घर में हुए विवाद के बाद अपनी सास राजकुमारी पति दिलीप कुमार साहू उम्र 50 साल पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसमें महिला की दोनों हथेलियां बुरी तरह से कट गई है। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। महिला की दोनों हथेलियों पर 12 टांके आए हैं।
 थाने पहुंच गई प्रकरण दर्ज करवाने: पुलिस ने बताया कि प्रियंका सास पर हमला करने के बाद देवासगेट थाने पहुंची और सास-ससुर पर दहेज प्रताडऩा की शिकायत की, वहीं पुलिस को विवाद में सास के घायल होने की जानकारी भी मिली। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती राजकुमारी साहू के प्रारंभिक बयान दर्ज किए हैं।

बेटे-बहू को समझाने गई थी महिला
महिला राजकुमारी ने पुलिस का बताया कि उनकी बहू प्रियंका के जीजा तिरूपति धाम में रहते हैं। बुधवार को उनका जन्मदिन था, बहू ने बेटे रजत को साथ चलने के लिए कहा था लेकिन काम होने की वजह से वह गया नहीं और प्रियंका को गाड़ी लेकर जाने का बोल दिया। इस बीच किन्हीं कारणों के चलते प्रियंका शाम करीब 7 बजे अपने घर लौट आई।
 इस पर सास-ससुर ने जल्दी आने की वजह पूछी तो उनके बीच कहासुनी हो गई। प्रियंका का कहना था कि उसके जीजा रात 10 बजे के बाद आने वाले थे और उसे जल्दी घर आना था। कुछ देर बाद जब पति रजत घर आया तो पति-पत्नी में विवाद और झगड़ा होने लगा। यह जब बढ़ गया तो सास राजकुमारी दोनों को समझाने पहुंची थी। इसी दौरान बहू ने किसी धारदार वस्तु से सास पर हमला कर दिया। सास का कहना था कि बहू प्रियंका ने ब्लेड से हमला किया है।

प्रियंका के भाई ने दी हत्या की धमकी…महिला राजकुमारी साहू के अनुसार उनके बेटे की शादी अप्रैल 2021 में प्रियंका से हुई थी। शुरू से ही बहू का व्यवहार झगड़ालू प्रवृत्ति का रहा और आए दिन किसी न किसी बात पर वह हमसे और पति से विवाद करती रहती है। बुधवार की घटना के बाद प्रियंका ने अहमदाबाद निवासी अपने भाई प्रतीक को फोन पर गलत जानकारी दी। इसके बाद प्रतीक ने मोबाइल पर महिला औ…