हरियाणा | में गर्मी की शुरूआत शुरू हो गई। ग्रीष्मकालीन में पहली बार तापमान 30 डिग्री को पार किया है। ऐसे में न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अब लोगों ने पंखे भी आन कर लिए है। इस महीने का जिक्र करे तो 10 दिनों के अंदर सात डिग्री तापमान बढ़ चुका है। लोकल साइक्लोनिक सिस्टम का असर होने के कारण बीच में बादलवाई के साथ तापमान बढ़ रहा है। बादलों के रहने से किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। लेकिन बरसात के आसार नहीं है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विशेषज्ञों की माने तो आगामी कुछ दिनों में तापमान 35 डिग्री को पार कर जाएगा। अगर ऐसे ही तापमान बढ़ता रहा तो समय से पूर्व फसलें आ जाएगी।