हरियाणा | ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालात बिगड़ने पर युवक की मां ने उसे पीजीआइ में भर्ती करवाया, जहां पर बुधवार को देर रात उसकी मौत हो गई। सांपला थाना पुलिस ने मृत्तक की मां की शिकायत पर दो लोगों को नामजद किया है।कुलताना गांव निवासी मूर्ति देवी ने बताया कि उसके बेटे योगेंद्र की शादी करीब 20 साल पहले गांधरा निवासी भगत सिंह की बेटी के साथ हुई थी। जब से शादी हुई है सुजीता तब से ही मेरे लङके के साथ झगङा करती थी। 26 अ्रपैल को उसके बेटेके साले सुनील व सुनील के ताऊ का लङका जगदीश सुबह दस बजे करीब उनके घर आए।दोनों आरोपितों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और धमकी देते हुए कि जमीन उनकी बहन के नाम करवा दे। अगर ऐसा नहीं करेगा तो वे उसके खिलाफ पुलिस में झूठा केस दर्ज करवा देंगे। दोनों आरोपिताें ने घर पर पुलिस को भी बुलाया। उसके बाद उसका बेटा घर से चला गया और जाते- जाते अपने साथ गेंहू मे डालने वाली सल्फास की  शीशी ले गया।