पवन शर्मा
ब्यूरो चीफ उज्जैन
न्यूज बुलेटिन 24x7 लाइव

उज्जैन। आज 6 मई को गंभीर के इंटेक तथा ट्रीटमेंट प्लांट पर विद्युत सुधार कार्य किया जाना है। सुधार कार्य में लगभग 6-7 घंटे का समय लगेगा, जिसके कारण पंपिंग कार्य बंद रहेगा।इस कारण से शुक्रवार को जलप्रदाय हेतु टंकियों को भरने का कार्य नहीं हो सकेगा। 7 मई शनिवार को संपूर्ण शहर में जल प्रदाय नहीं होगा। वहीं 8 मई रविवार को जल प्रदाय सुचारू रूप से होगा।

बादल छाए, रात के तापमान में वृद्धि

उज्जैन। दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। वहीं आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। हालांकि उज्जैन में बारिश के आसार नहीं है।

पवन शर्मा
ब्यूरो चीफ उज्जैन
न्यूज बुलेटिन 24x7 लाइव