दिल्ली के पटेलनगर इलाके से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो किशोरों को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार रात की है। मृतक के परिजनों के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले उनकी बेटी के साथ छोड़छाड़ करने वालों का उसने विरोध किया था। इस दौरान बात इतनी बिगड़ गई थी कि नौबत हाथापाई तक जा पहुंची थी।आरोप है कि बदले की भावना से आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लड़के पर उसके घर के पास ही चाकू से हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना वहीं पास में ही लगे एक सीटीवीवी कैमरे में कैद हो गई।