जयपुर  | मौसम विभाग जयपुर केंद्र के अनुसार 3 फरवरी को राज्य के उत्तरी भागों में हल्की बारिश या बूंदाबंदी रहने के आसार है। इससे इन हिस्सों में ठंड बढ़ने के पूरे आसार है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक नए पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 3 फरवरी को पश्चिम राजस्थान के उपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की पूरी संभावना है। इसके प्रभाव के चलते  2-3 फरवरी के दौरान प्रदेश में मौसम में परिवर्तन के आसार है। उत्तरी भागों में आसमान में बादल छाए रहने की पूरी संभावना है। ठिठुरन बढ़ सकती है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा।

मौसम में आए बदलाव से मिली राहत

मौसम विभाग केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। शीतलहर से राहत मिलेगी। 4 फरवरी के बाद शीतलहर से राहत मिलेगी। तेज धूप के साथ  राहत के दिन रहेंगे। शीत लहर का दौर लौटने और धूप में ज्यादा तेजी आने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क है। लेकिन कल-परसों कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से सर्दी में तेजी आएगी। लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा और प्रदेशवासियों को शीतलहर से राहत मिलेगी।

बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी 

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान शीतलहर में कमी आई है। प्रदेशवासियों को सर्दी  से राहत मिली है। मौसम साफ रहने और धूप खिलने से लोगो को एक सप्ताह बाद सर्दी से राहत मिली है। कई दिनों से लोगों को तेज सर्दी का सामना करना पड़ रहा था। सर्द हवाएं बंद होने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार उत्तरी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने को मिलता है। इसकी वजह से उत्तरी  हवाओं के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। लेकिन इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।