एक वर्ष के लिये 16व्यक्ति जिला बदर

जनादेश की आवाज
मीडिया प्रवक्ता समूह समाचार
न्यूज बुलेटिन 24x7 लाइव
उज्जैन । पंकज शर्मा

11 मार्च  अपराधियों पर जिला बदर की कर्यवाही 
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत जिले के 16 व्यक्तियों को एक वर्ष के लिये जिला बदर किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी ने 16  व्यक्तियों के विरूद्ध उनकी  निरन्तर आपराधिक गतिविधियों के कारण  व विभिन्न प्रकार के अपराधों में प्रकरण पंजीबद्ध  होने के  कारण  एक वर्ष के जिला बदर की कार्यवाही की है।

 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी कर  शेखर पिता किशोर मालवीय जीवाजीगंज , आकाश पिता  गंगाराम चिमनगंज मंडी , दीपक उर्फ दीपा  पिता तेजू लाल नीलगंगा ब,आकाश उर्फ बड़ा पिता  ओमप्रकाश  पंवासा , कालू उर्फ संजय पिता भरतसिंह कोतवाली , अनमोल पिता शांतिलाल माधव नगर  ,अभिषेक पिता वीरेंद्र  सिंह बिरलाग्राम नागदा  ,अजय  पिता गोवर्धन  नीलगंगा  ,अभिषेक उर्फ कालू पिता पप्पू नीलगंगा , संजय उर्फ संजू पिता भागीरथ नीलगंगा , भेरूलाल  पिता रितेश  नीलगंगा ,सोहेब पिता अनवर चिमनगंज मंडी  ,अयाज पिता मोहम्मद एजाज महाकाल  ,धन सिंह उर्फ बंटी पिता पंचम सिंह नागदा , संतोष पिता भगवान रामदीन उर्फ महेश महाकाल  व सुल्तान उर्फ  मास्टर पिता ओंकार सिंह कायथा थाने को जिला बदर कर दिया गया  है।

न्यूज़ सोर्स : मीडिया प्रवक्ता टीम से पंकज शर्मा पत्रकार