उदयपुर। राजस्थान में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिनमें आधे से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं ऐसी हैं जो रिश्तों को शर्मसार करने वाली है। ऐसी ही एक वारदात उदयपुर में सामने आई है, जिसमें एक पिता अपनी सगी बेटी के साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। जिसने छोटी बेटी के साथ छेड़छाड़ की तो यह मामला सामने आया। दोनों पीड़िताएं नाबालिग हैं और सेमारी थाने में आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बहनों ने अपने ननिहाल पहुंचकर अपने पिता की करतूत बताई। तब मामा पीड़िताओं को थाने ले गया और पिता के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।