उज्जैन।  घर की छत से गिरने पर युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। महाकाल पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा निवासी जानकीलाल पिता गणपत लाल माली बिजली का काम करता है।

शुक्रवार को शाम वह घर आया और तीसरी मंजिल की छत पर चला गया था। कुछ देर बाद वह अचानक छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जानकीलाल छत पर बिजली का काम कर रहा था और करंट लगने से नीचे गिर गया। वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि जानकीलाल शराब पीने का आदी था और नशे में गिर गया है। पुलिस मामला संदिग्ध मानकर जांच कर रही हैं।

न्यूज़ सोर्स : पवन शर्मा