बिहार  | में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पूर्व मुखिया के चचेरे देवर को गोली मार दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। चंदौती थाना क्षेत्र के दूर्वे पहाड़ी के समीप रविवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने विजय यादव उम्र 28 वर्ष को लूटपाट के बाद गोली मारी दी। विजय यादव गया के बिग बाजार से अपने घर लौट रहे थे। घर लौटने के दौरान रास्ते में बाइक सवार करीब 6 बदमाशों ने विजय को घेर लिया और लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने विजय को दो गाली मारी जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।