इमिला-रोमाग्ना ग्रांप्री में रेड बुल का जलवा रहा। वर्स्टापेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक तरफा अंदाज में यह रेस अपने नाम की। वहीं, टीम के दूसरे ड्राइवर सर्जियो पेरेज दूसरे नंबर पर रहे। इटली में हुई इस रेस में फरारी के ड्राइवर कार्लोस सैंज पहले लैप में दुर्घटना का शिकार होकर रेस से बाहर हो गए। वहीं चैपियनशिप में पहले स्थान पर रहने वाले चार्ल्स लेकलेर्क छठे स्थान पर रहे। वहीं मैक्लारेन के लिए लैंडो नोरिस ने पदक जीता।पोल पोजीशन से शुरुआत करने वाले वर्स्टापेन ने इस रेस में शानदार शुरुआत की। उन्होंने शुरुआती क्षणों में ही बढ़त बना ली थी और इसे अंत तक कायम रख जीत हासिल की। उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार पो पोजीशन से शुरुआत करते हुए ग्रैंड चेलेम जीता है। इस रेस में सबसे तेज लैप भी उनके नाम रहा। वहीं हर लैप के बाद वो पहले स्थान पर रहे। इससे पहले शनिवार को भी उन्होंने जीत हासिल की थी और इस ग्रांप्री में अधिकतम 34 प्वाइंट हासिल किए।