हरियाणा । पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव के कारण इस समय गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बरसात की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। चार फरवरी को भी मौसम की यथास्थिति बनी रह सकती है। दिन के तापमान में ओर गिरावट आ सकती है। चार फरवरी की दोपहर से पंजाब हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों और उत्तर पश्चिमी राजस्थान से बरसात कम होने लगेगी। इसके बाद पांच फरवरी से हवा की दिशा पूर्व से उत्तर-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम भारत में बदल जाती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्लीके कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 फरवरी के बीच 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।