झारखंड | में चतरा जिला पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ फिर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने 10 किलो अफीम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार की मध्य रात्रि में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्कर अफीम लेकर बिहार जाने वाले थे। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक तस्वीरों की गिरफ्तारी और अफीम बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आलोक में एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित छापेमारी दल त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर थाना पहुंची और तस्करों को अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।