उज्जैन 6 मई । खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा  आज हुए फ़ूड पॉइजनिंग के मामले  में हँसता  जोकर  ब्रांड राजगीरा आटा की  निर्माण ईकाई (फैक्ट्री) मालवा मसाला उद्योग पर जाकर तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा  जांच की गई। मौके पर 200ग्राम के कुल 3000 पैकेट कुल 600 किलोग्राम  राजगिरा आटा एवं पिसने के लिये रखा राजगीरा कुल 1909 किलो 300 ग्राम राजगीरा (खड़ा) पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा राजगीरा 200 ग्राम पैक आटा के नमूने लिये जाकर शेष 3000 किलोग्राम राजगीरा आटा को जप्त कर लिया  गया। लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फैक्ट्री को सील किया गया।

  उल्लेखनीय है कि   6 मई को फूड पायजनिंग की शिकायत पर राजगीरा आटा खाने से 10 लोगों जिला चिकित्सालय में भर्ती होने की शिकायत पर कलेक्टर  श्री कुमार पुरूषोत्तम के आदेश पर  एवम अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अनुकूल जैन  के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा मौके पर जिला चिकित्सालय पहुँचकर मरीजों के परिजनों से बात कर जानकारी प्राप

न्यूज़ सोर्स : news